JHIRAM GHATI ATTACK: 13 साल बाद NIA की स्पेशल कोर्ट में होगा फैसला! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JHIRAM GHATI ATTACK: Verdict to be delivered in NIA special court after 13 years!

 

JHIRAM GHATI ATTACK: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नरसंहार मामले में 13 साल लंबे इंतजार के बाद अब NIA की स्पेशल कोर्ट में मामले की अंतिम सुनवाई पूरी हो गई है।

अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब 31 अगस्त को स्पेशल कोर्ट इस हाई प्रोफाइल मामले में अपना फैसला सुनाएगी।

झीरम घाटी कांड के पीछे की पूरी साजिश और उससे जुड़े कई सवाल चर्चा में रहे हैं। अब अदालत के फैसले से इस मामले की कानूनी तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है।

हालांकि, फैसले के बाद इस मामले के राजनीतिक मायने भी सामने आ सकते हैं। इतने वर्षों से झीरम कांड को लेकर राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं।

अब सभी की निगाहें 31 अगस्त पर हैं, जब NIA की स्पेशल कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। 13 साल से चले आ रहे इस मामले में अदालत का फैसला न सिर्फ कानूनी रूप से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजनीति पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related