RAIPUR-BHOPAL EXPRESSWAY: Now, Raipur to Bhopal in just 7 hours!
RAIPUR-BHOPAL EXPRESSWAY: मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ सीमा 6-लेन मार्ग परियोजना को हरी झंडी दे दी है।
इस घोषणा के साथ ही अब रायपुुर और भोपाल का सफर 6 से 7 घंटे होने वाला है। एमपी सरकार की ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का फायदा छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का मिलने वाला है। बता दें कि सरकार ने इन दो प्रोजेक्ट के लिए 15000 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा, बेमेतरा, सिमगा से रायपुर शहर जुड़ेगा। वहीं एमपी में यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला से होते हुए छत्तीसगढ़ में एंट्री होगी
राज्य सरकार के 5500 करोड़ के टाइगर कॉरिडोर से कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना टाइगर रिजर्व आपस में जुड़ेंगे. ऐसे में रायपुर से आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए इन टाइगर रिजर्व तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा.इससे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का व्यापारिक रूट सीधे जुड़ जाएगा.
