झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद और सुरजेवाला पहुंचे रायपुर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में बेटे के बारात की तैयारियां हो रही हैं। पूरा परिवार नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है। बारात से पहले की रश्में निभाई जा रही हैं। इस बीच महत्वपूर्ण राजनीतिक मेहमानों का आना जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता पहुंच गए हैं।बताया गया, रविवार सुबह से ही विवाह की रश्में शुरू हो चुकी थीं। पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकालने की तैयारियां शुरू हुईं। दुल्हे चैतन्य से क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा था। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफा बांधा था। बाजे-गाजे के साथ बारात की तैयारी तेज थी।

सभी मंत्री और विधायक रिसॉर्ट में पहुंच गए हैं।कुछ दूसरे आमंत्रित नेता भी वहां पहुंच रहे हैं। इस बीच राजनीतिक हस्तियों का आना जारी है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, बिहार के दिग्गज नेता रहे शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी यादव समेत कई नेता शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related