Jaundice Attack : Jaundice Wreaks Havoc in Chhattisgarh; Health Department on Alert
Jaundice Attack : छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर के वार्ड-67, Sec- 7 ,सड़क 37 A में पीलिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ा दिये है।
हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कदम उठाए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दे रहे हैं।
यह निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के मार्गदर्शन में टीम ने क्षेत्र का दौरा किया।
विभाग की टीम ने पाया कि पीलिया के मामलों के पीछे दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन प्रमुख कारण हो सकते हैं।
इसके प्रमुख लक्षणों में भूख न लगना, गहरे पीले रंग की पेशाब, उल्टी, सिरदर्द, कमजोरी, थकान, आंखों और त्वचा का पीला पड़ना तथा पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द शामिल है
इस कार्य में भिलाई इस्पात संयंत्र भी सहयोग कर रहा है और स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन सुधार के बाद स्थिति में और सुधार आने की उम्मीद है।

