JASWINDER BHALLA DEATH : पंजाबी कॉमेडी के सितारे जसविंदर भल्ला का निधन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JASWINDER BHALLA DEATH : Punjabi comedy star Jaswinder Bhalla passes away

नई दिल्ली/मोहाली। मशहूर कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे भल्ला की मौत की खबर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा दी है।

जसविंदर भल्ला ने पंजाबी सिनेमा में कॉमेडी को नई ऊंचाई दी। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्यपूर्ण संवाद दर्शकों के दिलों में हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, ‘कैरी ऑन जट्ट’, ‘जिंद जान’, ‘बैंड बाजे’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया।

प्रोफेसर से एक्टर बने भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। उन्होंने 1988 में फिल्म ‘छनकटा 88’ से कॉमेडियन के रूप में करियर शुरू किया और बाद में ‘दुल्ला भट्टी’ जैसी फिल्मों से अभिनय की दुनिया में पहचान बनाई।

उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग और कलाकार जुटने की संभावना है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related