CG MINOR SUICIDE : स्कूल प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत से तंग आकर नाबालिग छात्रा ने दी जान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MINOR SUICIDE : Fed up with the shameful behavior of the school principal, a minor student committed suicide.

जशपुर, 24 नवंबर 2025। जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र स्थित एक मिशनरी स्कूल की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल की कथित गंदी हरकतों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्टडी रूम से एक सुसाइड नोट बरामद किया। नोट में छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो पर बेड टच करने और गंदी नीयत से छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने इन हरकतों से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र भी नोट में किया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं और स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि जिस हॉस्टल में छात्रा रह रही थी, वह बिना वैधानिक अनुमति के संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और कहा है कि जांच पूरी होने पर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने जिले में गहरा आक्रोश और चिंता पैदा कर दी है, खासकर उन माता-पिता में जिनकी बेटियां स्कूलों और छात्रावासों में रहती हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...