CHHATTISGARH : कांग्रेस नेता के घर गोलीकांड का खुलासा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Firing incident at Congress leader’s house revealed!

जांजगीर-चांपा. जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता के घर हुए सनसनीखेज गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक महीने बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने घर में घुसकर आयुष कश्यप को गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

CHHATTISGARH : भाजपा नेत्री बनाम कारोबारी केस में बड़ा खुलासा…

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात किसी एक वजह से नहीं, बल्कि उधारी के पैसे, कारोबारी प्रतिस्पर्धा और आपसी जलन का नतीजा थी। मृतक आयुष कश्यप सीमेंट और रेत कारोबार से जुड़ा था और आरोपियों से लंबे समय से आर्थिक विवाद चल रहा था।

जांच के दौरान पुलिस ने 7 राज्यों में दबिश दी, 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और “ऑपरेशन हंट” के तहत आरोपियों तक पहुंच बनाई। वारदात में नकाबपोश बदमाशों ने पहले घर के CCTV तोड़े, फिर अंदर घुसकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे।

NASHIK CASE : TCS ऑफिस में सेक्स और मतांतरण कांड! 1500 पन्नों की चार्जशीट में बड़े खुलासे

तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जबकि पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में जुटी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related