JAMUI VIRAL VIDEO : Student kept pleading with folded hands, miscreants did not stop, Rahul Gandhi raised questions
रायपुर। बिहार के जमुई में 10वीं के दो नाबालिग छात्रों के साथ सड़क पर कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना 19 सितंबर की शाम की है, जब दोनों कोचिंग के बाद स्कूटी से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।
वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने दोनों पीड़ितों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए और मामले में POCSO समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकी संदिग्धों की पहचान कर तलाश की जा रही है। जांच के लिए SIT भी गठित की गई है।
SUPREME COURT : 7000 करोड़ का खर्च, शेल्टर पर NHAI की SC में दस्तक
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लिया है और बिहार पुलिस से आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी तथा समयबद्ध जांच की रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो को आगे प्रसारित करने से रोकने की भी बात कही है।
वीडियो को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने घटना को लेकर बिहार सरकार से सवाल उठाए और आरोपियों पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की है। यह उनका राजनीतिक बयान है, पुलिस की जांच अभी जारी है।
