Israel-Iran Attack: ईरान पर हमले के बीच नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, जानिए क्या हुई बातचीत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Israel-Iran Attack: नई दिल्ली। इजरायल ने शुक्रवार की तड़के सुबह ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में तेहरान में 78 लोगों की मौत हुई और कई टॉप कमांडर व परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। पलटवार करते हुए ईरान ने भी इजरायल पर ड्रोन से हमला किया। लेकिन इजरायल ने सभी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया।वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी को हालात की जानकारी दी है। बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल रात के बाद जर्मन चांसलर, भारतीय प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की है।’

पीएम मोदी ने दी जानकारी

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस संबंध में सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। मैंने भारत की चिंताओं को साझा किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।’

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि नेतन्याहू अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी बात करेंगे। बता दें कि इजरायल भारत के सबसे प्रमुख रक्षा साझेदार देशों में शामिल है, वहीं ईरान के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंध हैं। ईरान ने कई मौकों पर इस्लामिक देशों के संगठन (ओआइसी) के मंच पर भारत की मदद की है।

क्यों हुआ ईरान पर हमला?

इजरायल का आरोप है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका था। इजरायल ने इस परमाणु ठिकाने को तबाह करने की इसके पहले भी कई कोशिशें की हैं। हालांकि हालिया हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
वहीं ईरान का कहना है कि वह इजरायल के हमले का पूरी ताकत से जवाब देगा। दोनों देशों के बीच शुरू हुए इस संघर्ष से दुनिया की टेंशन बढ़ गई है। इराक और जॉर्डन ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। इस कारण कई एयरलाइंस को अपनी फ्लाइट रद या डायवर्ट कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related