IPL Schedule 2026: Elections Heighten Concerns for IPL 2026; BCCI May Have to Reschedule
IPL Schedule 2026: IPL 2026 के 19वें सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही शेड्यूल को लेकर बड़ी चुनौतियां सामने आ खड़ी हुई हैं। चुनाव आयोग ने असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान की तारीख तय की है, जबकि गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में उसी दौरान राजस्थान रॉयल्स के तीन मुकाबले खेले जाने हैं। बीसीसीआई ने अभी आईपीएल 2026 का शुरुआती शेड्यूल जारी किया है जिसमें केवल 12 अप्रैल तक के 20 मैचों की घोषणा की गई है।
इस कार्यक्रम के अनुसार गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ, दूसरा मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ और तीसरा मुकाबला 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला जाना तय है और तीनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। लेकिन 9 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के कारण 7 और 10 अप्रैल के मैचों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती बन सकती है क्योंकि चुनाव के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को मतदान केंद्रों, ईवीएम की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने जैसी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं।

