IPL 2023 : अनिल कुंबले का बतौर पंजाब किंग्स के हेड कोच 3 साल का कार्यकाल खत्म, टीम में इनकी एंट्री

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IPL 2023: Anil Kumble’s 3-year tenure as head coach of Punjab Kings ends, his entry in the team

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्सने 16 सितंबर शुक्रवार को अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का तीन साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद उनकी छुट्टी हो गई है और विश्व चैंपियन कोच ऑस्ट्रेलियाई ट्रेवर बेलिस को नया हेड कोच बनाया गया है। बेलिस के नाम वैसे तो कई उपलब्धियां हैं लेकिन सबसे प्रमुख है 2019 वर्ल्ड कप में उनके नेतृत्व में इंग्लैंड का पहली बार वनडे विश्व चैंपियन बनना।

बेलिस इससे पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के कोच और कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टाफ मेंबर की भूमिका में आईपीएल में काम कर चुके हैं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका अनुभव आईपीएल ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश में भी मशहूर है। उनके पास अपनी टीमों को खिताब जिताने का खासा अनुभव है। फ्रेंचाइजी स्तर से इंटरनेशनल स्टेज तक उन्होंने कई टीमों को चैंपियन बनाने में भूमिका निभाई है।

ट्रेवर बेलिस ऑस्ट्रेलिया के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे हैं। बतौर खिलाड़ी उनके पास इंटरनेशनल अनुभव नहीं रहा लेकिन बतौर कोच उन्होंने काफी उपलब्धियां अपने नाम की हैं। वह 2019 में वनडे विश्व चैंपियन बनी इंग्लैंड की टीम के कोच थे। तभी से वह विश्व चैंपियन कोच के रूप में मशहूर हो गए। इसके अलावा आईपीएल में वह 2012 और 2014 में चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टाफ मेंबर थे। साथ ही बिग बैश लीग में वह 2011-12 में सिडनी सिक्सर को बीबीएल चैंपियन के साथ चैंपियंस लीग टी20 का खिताब भी अपनी कोचिंग में दिला चुके हैं। 2007 से 2011 तक वह श्रीलंका के भी कोच रहे जब टीम ने लगातार दो वनडे विश्व कप के फाइनल खेले।

न्यू साउथ वेल्स के 59 वर्षीय बेलिस आईपीएल से नियमित रूप से जुड़े रहे हैं। हाल ही में उन्होंने काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद को भी कोचिंग दी थी। पंजाब की उम्मीदें इस दिग्गज कोच से खिताब दिलाने पर लगी होंगी। बेलिस ने अपनी नियुक्ति पर कहा,’मैं एक टैलेंटेड खिलाड़ियों वाली टीम के साथ काम करने को पूरी तरह से तैयार हूं।’ गौरतलब है कि अनिल कुंबले के कार्यकाल में टीम लगातार प्लेऑफ की रेस से बाहर रही। ऐसे में अब देखना होगा कि चमत्कारी बेलिस क्या टीम को पहली बार चैंपियन बना पाते हैं या नहीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related