जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ के योगेश को ब्रांज मेडल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chhattisgarh’s Yogesh wins bronze medal at Junior National Kickboxing Championship.

 

रायपुर। आडिशा खुरदा के केटी ग्लोबल स्कूल में 30 मई से 3 जून तक हुए जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग खेल स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के छात्र योगेश यादव ने ब्रांज मेडल जीता। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने कहा कि महाराष्‍ट्र मंडल की ओर से संचालित संत ज्ञानेश्‍वर विद्यालय के छात्र की इस उपलब्धि से बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बताया कि नेशनल जूनियर किक बॉक्सिंग स्पर्धा में स्कूल में अध्ययनरत 12वीं के छात्र योगेश ने दो इवेंट में क्वालीफाई किया। किक लाइट इवेंट में दिल्ली, राजस्थान और ओडिशा के खिलाड़ी को परास्त करते हुए योगेश ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाड़ी को हराकर ब्रांड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 700 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले, उपाध्‍यक्ष गीता दलाल, सचिव चेतन दंडवते, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर सहित समूची कार्यकारिणी ने योगेश की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक व प्रेरक बताया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उपप्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार सहित शिक्षक स्‍टाफ योगेश में किक बॉक्सिंग की अपार संभावनाएं देखते हैं। उन्‍होंने योगेश को शुभकामनाएं दीं और किक बॉक्सिंग में हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related