कलेक्टर बिलासपुर को भी निर्देश..बिलासपुर में CIMS,अपोलो हॉस्पिटल में रखी जाए तैयारी,CM खुद कर रहे हैं ऑपरेशन की मॉनिटरिंग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर।छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा रेस्कयू ऑपरेशन चल रहा है।रेसक्यू टीम ने सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया है।पूरी जिम्मेदारी के साथ ऑपरेशन कर राहुल को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बचाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी है।श्री बघेल ने ईश्वर से की राहुल की सकुशल रिहाई की प्रार्थना भी की।साथ ही सीएम ने आपातकालीन चिकित्सा की पूर्ण तैयारी रखने के निर्देश कलेक्टर जांजगीर-चांपा व बिलासपुर कलेक्टर को भी किए है। बिलासपुर मे CIMS व अपोलो अस्पताल मे तैयारी रखने की भी बात कही है। जांजगीर कलेक्टर ने कहा कि हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्रशासन की टीम मुस्तैद होकर इस ऑपरेशन को अंजाम देगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देशन में ग्राम पिहरीद, मालखरौदा जिला जांजगीर-चाम्पा में बोरवेल में 54 घण्टे से भी अधिक समय से फसे राहुल साहू को बाहर निकालने अंतिम दौर का रेस्क्यू शुरू हुआ। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित सेना के अफसर,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसईसीएल सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूरी टीम छत्तीसगढ़ के इस सबसे बड़े रेस्क्यू में जा रही है।सभी प्रकार की तैयारियों और व्यवस्थाओं के साथ रेस्कयू दल 60 फीट नीचे गहराई में उतरने जा रहा है। इस ऑपरेशन का सिर्फ एक ही मकसद है कि बोरवेल में फंसे राहुल को किसी भी तरह से सुरक्षित निकालना। लगभग 52 से 54 घण्टे से पोकलेन,जेसीबी,ड्रिल मशीन से भारी मशक्कत के बाद बोरवेल के समीप गहराई किया गया है। अब नीचे सुरंग बनाकर राहुल तक पहुचने का प्रयास किया जाएगा। इस सबसे बड़े ऑपरेशन में हिस्सा बनने वालों को हर पल अलर्ट रहने कहा गया है। ऑपरेशन में किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं करने के सख्त निर्देश है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...