Infiltrating Bangladeshis arrested: 24 घुसपैठी बांग्लादेशियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाव में सवार होकर आ रहे थे भारत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Infiltrating Bangladeshis arrested: कोलकाता। महानगर से सटे दक्षिण 24 परगना जिले के भारतीय सुंदरबन क्षेत्र में नाव के जरिये घुसपैठ करने वाले 24 बांग्लादेशी नागरिकों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 11 महिलाएं, नौ पुरुष और चार बच्चे शामिल हैं। सुंदरबन तटीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद सुंदरबन के चिलमारी जंगल से सटे इलाके में छापेमारी की। वहां से 24 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि वे सभी बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में घुसे हैं। ये घुसपैठी बांग्लादेश से जलमार्ग द्वारा नाव पर सवार होकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर बंगाल पहुंच गए।

कैसी हुई इन घुसपैठियों की गिरफ्तारी?

Infiltrating Bangladeshis arrested:  पुलिस ने सूत्रों से सूचना मिलने के बाद मंगलवार को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार लोगों को बुधवार को अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा। दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर पुलिस जिला अधीक्षक पलाश चंद्र धाली ने कहा कि 24 लोगों के समूह में से किसी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश से बंगाल में घुसपैठ किए हैं।
यह विडियो भी देखें

उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी पांच नावों में सवार होकर ये सभी जल मार्ग से सुंदरबन के तटीय क्षेत्र पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को पता चला कि उनकी योजना राज्य में स्थायी रूप से रहने की थी। इनमें से किसी के पास भी नागरिकता का कोई वैध प्रमाण नहीं है। विदेशी अधिनियम के तहत 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह के हाथ का संकेत

Infiltrating Bangladeshis arrested:  पलाश चंद्र ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि 24 लोग बांग्लादेश से यहां किस समुद्री रास्ते से आए, किसने उनकी मदद की। उनका प्रारंभिक अनुमान है कि इस घुसपैठ के पीछे एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह का हाथ हो सकता है। जल मार्ग और विशेषकर सुंदरबन क्षेत्र से घुसपैठ भू सीमा मार्ग से अपेक्षाकृत आसान है, क्योंकि सुंदरबन का बड़ा हिस्सा बांग्लादेश में भी है और उस जंगल से होकर नदियां बहती हैं। इस घुसपैठ से सुंदरबन की सीमा पर निगरानी रखने वाले एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। तटरक्षक बल को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों से भी कहा गया है कि यदि वे किसी अज्ञात व्यक्ति को संदिग्ध तरीके से घूमते देखें तो प्रशासन को सूचित करें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related