INDORE COACH MOLESTATION : शूटिंग एकेडमी में छात्रा से यौन शोषण, कोच मोहसिन खान गिरफ्तार, मोबाइल से मिले आपत्तिजनक VIDEO

Date:

INDORE COACH MOLESTATION : Student sexually abused in shooting academy, coach Mohsin Khan arrested, objectionable videos found on his mobile

इंदौर। INDORE COACH MOLESTATION इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में स्थित ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में छात्रा के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर कोच मोहसिन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के मोबाइल से पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं, जिनमें वह अन्य छात्राओं के साथ भी अनुचित हरकतें करता दिख रहा है।

2021 से कर रही थी ट्रेनिंग, नवंबर 2023 में छोड़ी एकेडमी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2021 से नवंबर 2023 तक ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में कोच मोहसिन खान से प्रशिक्षण ले रही थी। रोज़ाना सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक उसकी प्रैक्टिस होती थी। इसी दौरान मोहसिन राइफल सिखाने के बहाने उसे गलत तरीके से छूता था। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो उसने धमकी दी कि करियर बर्बाद कर देगा।

डर के कारण नहीं की शिकायत, अब सामने आई सच्चाई

INDORE COACH MOLESTATION छात्रा ने बताया कि घटनाओं के चलते उसने एकेडमी जाना छोड़ दिया था। मां के पूछने पर उसने पूरी बात बताई, लेकिन सामाजिक बदनामी और पिता के साथ न रहने के कारण शुरू में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। बाद में जब पता चला कि आरोपी मोहसिन का चरित्र पहले से संदिग्ध है और वह अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा व्यवहार करता रहा है, तब छात्रा ने अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को हिंदूवादी संगठन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

मोबाइल में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस ने आरोपी मोहसिन खान को बुधवार को गिरफ्तार किया और उसके मोबाइल की जांच की। इसमें कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें वह अन्य छात्राओं के साथ भी आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि यदि अन्य पीड़ित छात्राएं सामने आती हैं, तो जांच और बड़े स्तर पर की जाएगी।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज

INDORE COACH MOLESTATION अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मोहसिन खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

पुलिस का बयान

INDORE COACH MOLESTATION “छात्रा की शिकायत के बाद गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोबाइल से मिले वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य छात्राओं के बयान भी लिए जाएंगे।”

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related