INDIGO FLIGHT DELAY : उड़ान संकट पर इंडिगो की माफ़ी, इस बात का ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIGO FLIGHT DELAY : IndiGo apologizes for flight crisis, announces this

नई दिल्ली। लगातार तीन दिनों से बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और कई घंटे की देरी के बाद इंडिगो ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक माफ़ीनामा जारी किया। एयरलाइन ने स्वीकार किया कि यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और भरोसा दिलाया कि सभी रद्द उड़ानों के यात्रियों को जल्द रिफंड मिलेगा।

“समस्या रातों-रात हल नहीं होगी, लेकिन पूरी कोशिश जारी” – इंडिगो

इंडिगो ने अपने संदेश में कहा “हम माफ़ी चाहते हैं और समझते हैं कि पिछले कुछ दिन आप में से कई लोगों के लिए बेहद मुश्किल रहे हैं। यह समस्या रातों-रात हल नहीं होगी, लेकिन हम भरोसा दिलाते हैं कि आपकी मदद के लिए पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं और सेवाओं को जल्द सामान्य करेंगे।”

एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि 5 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की यात्रा पर कैंसिलेशन और री-शेड्यूलिंग शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा।

ऑनलाइन स्टेटस देखें, फालतू एयरपोर्ट न जाएं

इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का ऑनलाइन स्टेटस चेक करें और यदि उड़ान रद्द हो तो एयरपोर्ट न पहुंचें।

दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा

दिल्ली एयरपोर्ट ने भी एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इंडिगो की उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं और सामान्य स्थिति की ओर लौट रही हैं। हालांकि यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी बुकिंग और फ्लाइट की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है।

इंडिगो की तकनीकी और परिचालन समस्याओं के कारण देशभर में हजारों यात्री परेशान हुए थे। अब कंपनी की सफाई और नए निर्देशों से राहत की उम्मीद की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related