INDIAN RAILWAY : रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIAN RAILWAY : Railways will end RAC ticket system!

रायपुर डेस्क। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए RAC टिकट को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। भारतीय रेलवे का बोर्ड मौजूदा RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। इसमें इसे पूरी तरह खत्म करने से लेकर किराए और बर्थ आवंटन का नया मॉडल लागू करने तक के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों?

मौजूदा व्यवस्था में RAC टिकट मिलने पर दो यात्रियों को एक ही बर्थ साझा करनी पड़ती है। इसके बावजूद दोनों से पूरा किराया लिया जाता है। लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को बैठने और सोने में परेशानी होती है। इसी व्यवस्था को लेकर रेलवे के भीतर भी सवाल उठ रहे हैं।

क्या हो सकते हैं नए विकल्प?

रेलवे जिन विकल्पों पर विचार कर रहा है, उनमें एक यात्री को पूरी बर्थ देना, आधी बर्थ के हिसाब से कम किराया लेना या नया अपग्रेड सिस्टम लागू करना शामिल है। RAC में पुरुष और महिला यात्रियों को एक बर्थ साझा करनी पड़े तो असहजता की स्थिति भी बन सकती है।

अभी फैसले का इंतजार

त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ के बीच RAC व्यवस्था यात्रियों के लिए सफर का विकल्प देती है। एक संसदीय समिति भी इस सिस्टम की समीक्षा की सिफारिश कर चुकी है।

अब रेलवे बोर्ड की समीक्षा के बाद ही साफ होगा कि RAC टिकट खत्म होंगे या यात्रियों को राहत देने के लिए कोई नया नियम आएगा।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related