CHHATTISGARH : मासूम के मुंह में फटा पटाखा, फिर जो हुआ…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Firecracker exploded in the mouth of an innocent child, then what happened…

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में पटाखे से हुए दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय लहसुन पटाखे को खाने की चीज समझकर मुंह में डाल बैठा। पटाखा मुंह के अंदर ही फट गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

खेलते-खेलते मुंह में डाल लिया पटाखा

मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पिता दिवाली के लिए पटाखे खरीदकर घर लाए थे। इनमें बच्चों के खेलने वाले पॉप-पॉप लहसुन बम भी शामिल थे। घर में खेलते समय मासूम के हाथ पटाखों का पैकेट लग गया। उसने उसमें से एक पटाखा निकाला और मुंह में डालकर चबा लिया।

दांतों का दबाव पड़ते ही पटाखा मुंह के अंदर तेज आवाज के साथ फट गया। विस्फोट से बच्चे के मुंह में गंभीर चोटें आईं और अंदरूनी नसें क्षतिग्रस्त हो गईं। उसके मुंह से लगातार खून बहने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

पहले बच्चे को सीतापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि पटाखों को छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखना कितना जरूरी है। खासकर छोटे आकार के पटाखे बच्चों को खिलौने या खाने की चीज जैसे लग सकते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में आतंकी नेटवर्क का कनेक्शन?

CHHATTISGARH : Connection of terrorist network in Chhattisgarh? रायपुर। छत्तीसगढ़...

INDIAN RAILWAY : रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम!

INDIAN RAILWAY : Railways will end RAC ticket system! रायपुर...