Indian Army News: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख

Date:

Indian Army News: Lieutenant General Dhiraj Seth Appointed Vice Chief of the Army

Indian Army News:  लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने आज (बुधवार) भारतीय सेना के उप प्रमुख (वीसीओएएस) का पदभार ग्रहण कर लिया। वे खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में बख्तरबंद कोर में कमीशन प्राप्त किया था।

उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में बख्तरबंद रेजिमेंट, विकसित क्षेत्र में बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी बल की कमान संभाली है।

लेफ्टिनेंट जनरल बनने के बाद उन्होंने सुदर्शन चक्र कोर का नेतृत्व किया और बाद में दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग रहे।

सेना कमांडर के रूप में उन्होंने दक्षिण पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया

अंगोला में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ सेवा और सेना मुख्यालय में अहम जिम्मेदारियां शामिल हैं।

उन्होंने भारतीय सेना की दीर्घकालिक रणनीतिक योजना और आधुनिकीकरण रोडमैप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने जूनियर कमांड कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ छात्र अधिकारी का सम्मान हासिल किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related