INDIA PAKISTAN TENSION : पाकिस्तान पर कार्रवाई के संकेत? प्रधानमंत्री मोदी से मिले सेना प्रमुख, विदेश मंत्री और NSA भी रहे मौजूद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA PAKISTAN TENSION : Signs of action against Pakistan? Army Chief met Prime Minister Modi, Foreign Minister and NSA were also present

नई दिल्ली, 30 अप्रैल 2025। INDIA PAKISTAN TENSION  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की संभावनाओं के बीच देश में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस अहम बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी शामिल रहे।

INDIA PAKISTAN TENSION  सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा हालात की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में सीमा पार से जारी आतंकी गतिविधियों, पाकिस्तान के रवैये और भारतीय प्रतिक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुई।

INDIA PAKISTAN TENSION  प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े उच्च स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति को देखते हुए इसे बेहद अहम माना जा रहा है।

INDIA PAKISTAN TENSION  विशेषज्ञों का कहना है कि यह मीटिंग पाकिस्तान के खिलाफ किसी ठोस और निर्णायक कदम की भूमिका हो सकती है। वहीं, सरकार के इस स्तर पर सक्रियता बढ़ने से यह संकेत भी मिल रहा है कि भारत अब आतंकवाद पर और सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related