Independence Day: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राजनीतिक गलियारे से आईं शुभकामनाएं, जानिए किसने क्या कहा

Date:

नई दिल्ली। 15 अगस्त को पूरा देश आजादी की वर्षगांठ मनाता है। ऐसे में दिल्ली के लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। वहीं राजनीतिक गलियारे से भी इस दिन देशवासियों को तमाम बधाई व शुभकामनाएं मिलती हैं। तो आइए जानते हैं कि देश किन बड़ी हस्तियों में इस मौके पर किस तरह से शुभकामनाएं दीं। सबसे पहले बात करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। बता दें कि लाल किले से संबोधन देने से पहले पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, “आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। जय हिंद!” वहीं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि, “75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। इस महापर्व पर मैं स्वतंत्रता महायज्ञ में खुद को आहूत करने वाले महान स्वाधीनता सेनानियों व देश की सुरक्षा में समर्पित सभी वीर सैनिकों को नमन व वंदन करता हूँ। आपका बलिदान और समर्पण हमको सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

75वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना

 

नितिन गडकरी

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर

#स्वतंत्रतादिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आओ हम सब मिलकर आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाएं।

जय हिंद!

 

योगी आदित्यनाथ

समस्त प्रदेशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को कोटिशः नमन। भारत माता की जय।

 

जेपी नड्डा

समस्त देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन! नया भारत नई ऊर्जा, नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

 

अरविंद केजरीवाल

स्वतंत्रता दिवस की इस सुबह आइए अपने उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के बलिदान और त्याग को याद करें जिनकी बदौलत देश को आज़ादी मिली। सभी देशवासियों को आज़ादी की ये 75वीं सालगिरह मुबारक हो।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related