IND W vs IRE W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीती सीरीज, आयरलैंड 116 रन से बुरी तरह रौंदा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IND W vs IRE W: जेमिमा रोड्रिग्स के शतक और स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल की फिफ्टी के चलते भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड महिला टीम को 116 रन से रौंदा। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की।
टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 370 रन बनाए। यह महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत का हाइएस्‍ट स्कोर है। जवाब में आयरलैंड टीम 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन ही बना पाई। सीरीज का आखिरी वनडे 15 जनवरी को खेला जाएगा।

स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने भारत को धांसू शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 156 रन जोड़े। 19वें ओवर में कप्‍तान मंधाना कैच आउट हुईं। उन्‍होंने 54 गेंदों पर 73 रन ठोके। अगली ही गेंद पर रावल LBW आउट हुईं। उन्‍होंने 61 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली।

हरलीन-जेमिमा के बीच रिकॉर्ड पार्टनरशिप

इसके बाद हरलीन देयोल और जेमिमा रोड्रिग्स ने तीसरे विकेट के लिए 183 रन की पार्टनरशिप की। 48वें ओवर में हरलीन पवेलियन लौटीं। उन्‍होंने 84 गेंदों का सामना किया और 89 रन बनाए। अगले ओवर में ऋचा घोष अपना विकेट गंवा बैठीं। उन्‍होंने 5 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। 50वें ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स बोल्‍ड हुईं। उन्‍होंने 91 गेंदों पर 102 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्‍होंने 12 चौके लगाए। तेजल हसब्निस और सयाली सतघरे 2-2 रन बनाकर नाबाद रहीं।

आयरलैंड की औसत शुरुआत

371 का टारगेट चेज करने उतरी आयरलैंड को औसत शुरुआत मिली। कप्‍तान गैबी लुईस ने 19 गेंदों पर 12 रन बनाए। दूसरी सलामी बल्‍लेबाज सारा फोर्ब्‍स ने 63 गेंदों पर 38 रन बनाए। ओर्ला प्रेंडरगैस्ट 13 गेंदों पर 3 रन ही बना सकीं। इसके बाद कूल्टर रेली बोल्‍ड हुईं। उन्‍होंने 113 गेंदों का सामना किया और 80 रन बनाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR TRIPLE MURDER: ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी! 

RAIPUR TRIPLE MURDER: Capital shaken by triple murder!     RAIPUR TRIPLE...

BANK OPEN: रविवार को भी खुलें हैं बैंक! 

BANK OPEN: Banks are open even on Sunday!     BANK OPEN:...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : मंत्री के ओएसडी और ठेकेदार में तकरार

  सरकार के एक मंत्री के ओएसडी और एक सप्लायर-ठेकेदार...