IND vs ENG: “प्रिंस और बापू” के सामने ढेर हुए अंग्रेज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IND vs ENG: The English crumbled before “Prince and Bapu”!

 

 

 

IND vs ENG: बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मुकाबले में 6 विकेट से हराकर सीरीज का शानदार आगाज किया.

259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इस जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 57 रन बनाए और 4 विकेट भी झटके.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई.

टीम को बेन डकेट (43) और जैकब बेथेल (14) ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड ने 19 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए.

संकट के समय जो रूट और लियाम डॉसन ने पारी संभालते हुए छठे विकेट के लिए 121 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. रूट ने नाबाद 76 रन और डॉसन ने 68 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका.

भारतीय गेंदबाजों में अक्षर पटेल ने 9.5 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट हासिल किए.

प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा 11 रन और विराट कोहली 5 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए.

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर टीम की पारी संभाली.

गिल ने 75 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन क्रैम्प्स के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा.

श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि केएल राहुल केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए नाबाद 102 रन की साझेदारी की और भारत को जीत दिलाई.

वॉशिंगटन सुंदर ने 63 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 52 गेंदों में नाबाद 57 रन की मैच जिताऊ पारी खेली.

अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पहले गेंदबाजी में 4 विकेट लिए और फिर नाबाद अर्धशतक जड़कर भारत की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई.

उनके हरफनमौला प्रदर्शन और शुभमन गिल-वाशिंगटन सुंदर की जिम्मेदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल बना ली.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related