रेलवे ठेकेदार अंकित के घर आयकर का छापा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह राजधानी में एक कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी और संबंधित ठिकानों को घेरे में लिया। अंकित अग्रवाल नाम व्यक्ति रेलवे व सड़क से जुड़े कार्यो का ठेका लेते हैं। जब्त दस्तावेजों और ठेकेदार की फर्म के टैक्सेशन की पूरी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक देर शाम तक ये कार्रवाई जारी रहने की खबर है। विभाग को खबर मिली थी कि लंबे वक्त से टैक्स में बड़ी गड़बड़ी की जा रही है।
सुबह सुबह आयकर की टीम विधानसभा रोड स्थित लेक्जोरा सोसाइटी के फ्लैट नंबर 102 में पहुंच गई। इसी फ्लैट में रेलवे और सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार अंकित अग्रवाल रहते हैं। पास ही उनका दफ्तर भी है। इनकम टैक्स के 10 से अधिक अफसर घर और ऑफिस की तलाशी ले रहे हैं। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। अफसर अग्रवाल के परिजनों से भी सोने-चांदी के जेवरात, कार और दूसरी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट के बारे में जनकारी ले रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related