भीषण गर्मी को देखते हुए आगनबाड़ी के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से होगा संचालन

Date:

रायगढ़। ग्रीष्म काल में आगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के बारे में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एल.आर.कच्छप ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए आंगनबाड़ी संचालन की अवधि सुबह 07 बजे से 09 तक कर दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि ग्रीष्म काल में आंगनबाड़ी संचालन की अवधि को 04 घण्टे निर्धारित करते हुए 01 जुलाई तक प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक करने हेतु निर्देश जारी किया गया था।

वर्तमान में भीषण गर्मी होने कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मात्र इस भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन का समय प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक किया गया है। गर्मी कम होने पर पुन: 01 जुलाई तक आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन प्रात: 7 बजे से 11 बजे तक किया जायेगा। 01 जुलाई के पश्चात आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय पूर्ववत 9.30 बजे से 3.30 बजे तक किया जायेगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BJP का मिशन बंगाल : कल सिंगुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, मिलेंगी830 करोड़ की परियोजनाएं

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे के दूसरे...

BJP MEETING : नितिन नबीन से मिले नरेश गुप्ता

BJP MEETING : Naresh Gupta met Navin नई दिल्ली। दिल्ली...