BREAKING : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल जारी, 19 को नामांकन, 20 को होगा ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: BJP National President election schedule released

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पार्टी के मुताबिक 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी।

फिलहाल नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना जा सकता है। नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2024 को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था, जिनका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो चुका है। इसके बाद वे एक्सटेंशन पर बने रहे। वर्तमान में जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं।

नामांकन से लेकर घोषणा तक का पूरा शेड्यूल

BJP के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी। यदि आवश्यकता पड़ी तो 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा पार्टी मुख्यालय में की जाएगी।

सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का मौका

यदि नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाता है, तो वे 45 साल की उम्र में BJP के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पार्टी के अंदर इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

80% युवाओं को मिलेगा नेतृत्व का मौका

नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद BJP की नई टीम में करीब 80 फीसदी युवाओं को शामिल करने की तैयारी है। हालांकि पूरी टीम बनने में लगभग 6 महीने का वक्त लग सकता है, लेकिन संकेत साफ हैं कि महासचिव और मंत्री जैसे अहम पदों पर 50 साल से कम उम्र के नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अगले साल होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई टीम का गठन किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related