शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष ने विद्यालय को जनभागीदारी समिति से दो शिक्षक देने किया वादा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुन्ना पांडे

लखनपुर–नगर के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित ।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 7 जुलाई दिन गुरुवार को सुबह लगभग 11:30 बजे शाला प्रवेउत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष एव जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद अशफाक खान पूर्व पार्षद सुरैया देवी मकसूद हुसैन शामिल हुए जहां विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल परिसर के मेन गेट में अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए स्वागत किया। मुख्य अतिथि शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष सिंह देव तथा विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर शिक्षकों व छात्राओं ने तहेदिल से
स्वागत किया ।
मुख्य अतिथि अमित सिंह देव ने मां सरस्वती के छाया चित्र में धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम की शुरुआत की । शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर के विश्वकर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। सदेश में उल्लेखित सत्र 2022 -23 कक्षा 12वीं में 92.5% तथा दसवीं के परीक्षा में 82.5% फिसदी परिक्षा परिणाम रहने रहने की बात बताई गई। साथ ही मुख्य अतिथि के समक्ष प्रभारी प्राचार्य ने विषयवार कुछ विषयों के शिक्षकों की कमी होने की बात कही।
जिस पर शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्ष अमित सिंह देव ने जनभागीदारी समिति से 15 जुलाई तक शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में 2 शिक्षकों की पूर्ति करने आश्वासन दिया । साथ ही छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राएं बेहतर पढ़ाई कर माता पिता ही नहीं अपितु स्कूल ब्लॉक जिला राज्य का नाम रोशन करें। मुख्य अतिथि द्वारा नवमी तथा कक्षा ग्यारहवीं के छात्राओं को तिलक लगा मुंह मीठा करा पुस्तक वितरण कर शाला प्रवेश कराया। इस दौरान विद्यालय प्रभारी प्रचार्य आर के विश्वकर्मा, व्याख्याता शशीधर
पांडे ,रेवती रमण सिंह,  रंजना श्रीवास्तव , रंजना सिंह,  रश्मि गुप्ता,  नीलम खेस,  सविता वर्मा, वंदना सिन्हा, अनुराधा बखला, व्यापम शिक्षक अतुल तिर्की सहायक शिक्षक आदित्य कुमार बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे। मंच का संचालन व्याख्याता शशीधर पांडे, रंजना श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related