बस्तर जनसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना,कहा – भाजपा जल जंगल जमीन छीन रही

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख बेहद नजदीक है। 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान होना है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में मतदान होना है वहीं, 4 जून को मतगणना होनी है। सभी पार्टियां जोरो-शोरों से प्रचार-प्रसार कर रही है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा और बढ़ने लगा है। इसी बीच आज राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। बस्तर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा ने आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश की

राहुल गांधी ने कहा, कि संविधान बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही। मोदी अडानी आरएसएस संविधान पर आक्रमण कर रहे और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश की। भारत की जमीन पर आदिवासियों का पहला हक है। राहुल गांधी ने कहा, कि बीजेपी के लोग अडानी जैसे लोगों को जंगल दे रहे हैं। जब वन नहीं होंगे तो वनवासी कहां रहेंगे। देश के 22 लोग जिनके पास देश के करोड़ों लोगों के जितना धन राम मंदिर के उदघाटन में आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं आने दिया, क्यूंकि वह आदिवासी है। भाजपा जल जंगल जमीन छीन रही।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, कि मोदी हर भाषण में अलग-अलग बाते कहते हैं। समंदर में घुस कर पूजा करते हैं। कोविड के समय लाखों लोगों को बेवकूफ बनाया गया। मोबाइल जलाकर थाली बजवाया गया। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन नहीं था, लोग सांस नहीं ले पा रहे थे और मोदी ने मदद नहीं की। पूरा फायदा देश के 5 से 6 लोगों को मोदी दे देते हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...