मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एमसीबी जिले के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार दुग्गा के साथ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के साथ बैठक की, जिसमें जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया और इसके बेहतर संचालन के लिए प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी गई है।
बता दें, जिले के दोनों विधानसभा निर्वाचन की मतगणना छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण निगम गोदाम चैनपुर में की जाएगी। मतगणना स्थल में 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना में अधिकारियों और राजनैतिक दलों को निर्धारित सीजीएसडब्ल्यूसी गोदाम में प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना स्थल से 100 मीटर की दूरी तक बेरिकेटिंग लगा दी जाएगी।

