CHHATTISGARH : रिटायर्ड कर्मचारियों का DA बढ़ा, पेंशन पर भी बड़ा अपडेट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : DA of retired employees increased, big update on pension also

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) ने रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने महंगाई भत्ता (DA) 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया है। साथ ही लंबित पेंशन, ग्रेच्यूटी और एरियर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।

RAILWAY EMPLOYEES NEWS : रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले!

विश्वविद्यालय के मुताबिक हाल ही में रिटायर हुए 42 कर्मचारियों में से 15 को 90% अंतरिम पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। 15 अन्य मामलों का सत्यापन चल रहा है, जबकि 12 प्रकरण स्वीकृति प्रक्रिया में हैं।

प्रशासन का कहना है कि कुछ मामलों में सेवा शर्तों से जुड़ी तकनीकी आपत्तियां हैं, इसलिए अंतिम फैसला आने तक कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के लिए 90% अंतरिम पेंशन दी जा रही है।

CG MALARIA DEATH : महिला की मौत, 40 मरीज मिले… 72 गांव हाई रिस्क पर

विश्वविद्यालय ने यह भी साफ किया है कि जिन मामलों में नियमों को लेकर संशय है, उन्हें राज्य सरकार को भेजा गया है। मार्गदर्शन मिलते ही लंबित पेंशन, ग्रेच्यूटी और अन्य भुगतान जारी किए जाएंगे।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related