श्रम कल्याण के 11 योजनाओ का लाभ लेना है तो 15 जुलाई के बाद करें ऑनलाइन आवेदन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राज्य शासन ने दो और योजनाएं जोड़ी
रायपुर। श्रमिकों के लिए राज्य सरकार के द्वारा 11 योजनाएं संचालित की जा रही है लेकिन इन योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसी की जानकारी देने आज छग श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद पत्रकारों के समक्ष दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिक 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सीजी डॉट एलएबीओयूआर डॉट एनआईसी डॉट में जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। इसके बाद इन योजनाओं का लाभ वे उठा सकते हैं जिसमें कक्षा पहली में पढऩे वाले छात्र से लेकर कॉलेजों में दाखिला व उसके बाद आईआईटी, जेइई, आईआईआईटी, एनआईटी, नीट, सीजीपीएससी, यूपीएससी, सीजी व्यापमं की परीक्षा शामिल हैं। राज्य शासन ने पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए मेधावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना और खूलकूद प्रोत्साहन योजना के नाम से दो नई योजनाएं भी शुरु की है जिसका भी वे लाभ उठा सकते हैं।
पत्रकरों से चर्चा करते हुए अहमद ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के किसी भी बोर्ड से 10वीं व 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत या अधिक अंक लाने पर 5 हजार, प्रावीण्य सूची में स्थान पाने पर 25 हजार रुपये दिया जाएगा। आईआईटी, जेईई की परीक्षा के माध्यम से किसी भी आईआईआईटी, एनआईटी, आईआईटी कॉलेज में प्रवेश लेने से पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये, नीट के माध्यम से किसी भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने पर कोर्स पूरा होने तक प्रतिवर्ष 50 हजार रुपये, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शासकीय महाविद्यालय में जैसे एनआईएफटी, एफटीआईआई जैसे कॉलेज में प्रवेश पर 50 हजार, पीएचडी के लिए प्रवेश लेने पर 30 हजार, सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में पास होने पर 20 हजार और चयन होने पर 50 हजार, यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 50 हजार एवं चयनित होने पर 1 लाख रुपये, सीजी व्यापमं की परीक्षा में प्रथम 10 स्थान पर आने ले प्रत्येक को 50 हजार, राज्य व केंद्रीय ओलम्पियाड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान आने वालों को 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को पहले 1500 रुपये दिया जाता था अब वह राशि दोगुनी होगी, श्रमिकों को अब तीन हजार रुपये प्रोत्साहन के रुप में दिया जाएगा।इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिक 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सीजी डॉट एलएबीओयूआर डॉट एनआईसी डॉट में जाकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं इसके लिए उन्हें एक वर्ष का मात्र 120 रुपये श्रम कल्याण मंडल में ऑनलाइन जमा करना होगा। अभी वर्तमान में 4 लाख 18 हजार श्रमिक पंजीकृत है और इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन ऐसे बहुत से फक्ट्रियां है जहां के मालिकों ने अपने श्रमिकों का पंजीयन नहीं करवाया है उन्हें पंजीयन कराने की अपील उन्होंने की है ताकि इन योजनाओं का वे लाभ उठा सकें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related