BJP की सरकार आई तो 200 रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल- अखिलेश यादव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बदायूं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के दौरान बदायूं में बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा, ‘ये वही बीजेपी के लोग हैं जो कहते थे कि हवाई चप्पल पहने वाला हवाई जहाज में बैठेगा. जबसे इनकी सरकार आई है डीजल-पेट्रोल इतना महंगा कर दिया है कि गरीब की गाड़ी नहीं चल सकती. अगर बीजेपी की सरकार आई तो पेट्रोल 100 रुपये नहीं बल्कि 200 रुपये लीटर मिलेगा.

इसके साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के छोटे नेता छोटे झूठ बोल रहे हैं, तो बड़े नेता बड़े झूठ बोल रहे हैं. यही नहीं, उनका शीर्ष नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहा है. बीजेपी झूठों की पार्टी है.पहले चरण में बीजेपी के खिलाफ चली हवा

यही नहीं, सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान प्रतिशत ने बीजेपी के खिलाफ हवा की दिशा बदल दी है. जबकि दूसरे चरण में बीजेपी का सफाया हो जाएगा. साथ ही कहा कि बदायूं में बीजेपी वाले खाता भी नहीं खोल पाएंगे. इसके साथ अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की स्वाभिमानी जनता, निर्दयी भाजपा के राज में बेकारी-बीमारी के नाम पर मिला 5 किलो सड़ागला अनाज नहीं बल्कि सपा-गठबंधन की वो हमदर्द सरकार चाहती है जो अमन-चैन और तरक्‍की का माहौल बनाकर हर किसी को इज्‍जत की रोटी कमाने के लिए काम-कारोबार का मौका, नौकरियां, भर्ती व रोजगार देगी.अभी छह चरण का मतदान है बाकी

बता दें कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान तय है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हो चुका है. जबकि 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण का, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, 3 मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को सातवें चरण का मतदान होगा. वहीं, मतगणना 10 मार्च को होगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related