उप मुख्यमंत्री साव पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भारी आक्रोश, भाजयुमो ने शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं विधायक अरुण साव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी से भारी आक्रोश है। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा लोरमी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

 

इस दौरान भाजपा के वक्ताओं ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया है। अब भाजपा सरकार के विकास कार्यों से उसे तकलीफ हो रही है। इससे कांग्रेसियों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है।

 

जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने कहा कि, यह अपमान केवल उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का नहीं बल्कि पूरे लोरमी में एक एक जनता का अपमान है।

 

भाजपा नेता श्री रवि शर्मा ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब तक माफी नहीं मांगते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा और भूपेश बघेल को लोरमी विधानसभा के अंदर नहीं आने दिया जाएगा। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के श्री संतोष साहू ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री को सही शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।

 

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला मंत्री प्रदीप मिश्रा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक संतोष साहू, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर, मंडल महामंत्री जवाहर दिवाकर, महामंत्री साहू संघ लोरमी दुर्गेश साहू, शैलेन्द्र सलूजा, राका गुप्ता, अभय जायसवाल, नारद जायसवाल, राधेश्याम साहू, केशव यादव, घनेन्द्र राजपूत, श्रेय त्रिपाठी, देवेंद्र केशरवानी, दुष्यंत खत्री ,विनोद यादव ,नारायण जायसवाल ,अभय जायसवाल,महेंद्र साहू कोमल चंद्राकर ,सुमन धीवर ,मुकेश जायसवाल ,सुरेंद्र साहू ,राम गोपाल साहू,गोलू विश्वकर्मा ,संजय साहू, गणेश साहू ,गणेश जायसवाल ,उमेंद्र यादव ,कुंज बिहारी तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...