BAJINDER SINGH : स्वघोषित पादरी बजिंदर को यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BAJINDER SINGH : Self-proclaimed pastor Bajinder gets life imprisonment in sexual harassment case

जालंधर। BAJINDER SINGH मोहाली के पॉक्सो कोर्ट ने 2018 में हुए यौन उत्पीड़न के मामले में स्वघोषित पादरी बजिंदर सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पिछले हफ्ते कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था, और आज पीड़िता ने फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उसने कहा, “वह एक मानसिक रोगी है और अगर जेल से बाहर आया तो फिर वही अपराध करेगा। इसलिए मैं चाहती हूं कि वह जेल में ही रहे।”

BAJINDER SINGH पीड़िता के पति ने अदालत के फैसले का स्वागत किया और कहा, “हमने सात साल तक इस मामले में संघर्ष किया। उसे गुमराह करने का प्रयास किया गया और विदेश जाने की कोशिश की, जबकि अदालत ने इसे मना किया था। इस दौरान हम पर हमले भी हुए और फर्जी एफआईआर भी दर्ज की गई, लेकिन हमने हार नहीं मानी। हमें आज न्याय मिला है।”

BAJINDER SINGH इस मामले में छह आरोपी थे, जिनमें से पांच के खिलाफ केस खारिज हो चुका था, जबकि बजिंदर को दोषी करार दिया गया। पीड़िता और उसके परिवार ने अपनी सुरक्षा की मांग की है, क्योंकि उन्हें हमले का खतरा महसूस हो रहा है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related