CG BREAKING : NIA की बड़ी कार्रवाई, कांकेर के आमाबेड़ा में 4 लोग हिरासत में, नक्सल नेटवर्क पर शिकंजा

Date:

CG BREAKING : Major action by NIA, 4 people detained in Amabeda of Kanker, crackdown on Naxal network

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में अंतागढ़ जनपद के निवर्तमान उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। उनसे नक्सल नेटवर्क और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, NIA की यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क को तोड़ने और उससे जुड़े संदिग्धों की जांच के तहत की जा रही है। एजेंसी लगातार बस्तर क्षेत्र में सक्रिय है और इससे पहले भी नक्सल फंडिंग मामलों में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

पिछली कार्रवाई –

28 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ नक्सल फंडिंग केस में मूलवासियों बचाओ मंच (MBM) के प्रमुख रघु मिडियामी को NIA ने गिरफ्तार किया था।

नवंबर 2023: पुलिस ने 6 लाख रुपये नकद के साथ दो ओवरग्राउंड वर्करों (OGW) को गिरफ्तार किया था, जो माओवादियों के लिए फंड जुटाने का काम कर रहे थे।

प्रमुख बिंदु –

आमाबेड़ा क्षेत्र में NIA का ऑपरेशन जारी।

नक्सल फंडिंग और नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई।

बस्तर क्षेत्र में NIA की बढ़ती सक्रियता।

हिरासत में लिए गए लोगों से हो रही पूछताछ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related