Hostel Superintendent Appointment Letter: सीएम साय आज 300 छात्रावास अधीक्षकों को सौपेंगे नियुक्त पत्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Hostel Superintendent Appointment Letter: रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज शाम 4 बजे राजधानी नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 में प्रदेश के जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही आदिम जाति विकास विभाग के नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे। इस कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related