HOOGLY RAPE CASE : 4 साल की मासूम को रेप कर नाली में फेंका, गाल पर दांतों के निशान …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HOOGLY RAPE CASE : 4-year-old girl raped and thrown into drain, teeth marks on cheek…

हुगली, 9 नवंबर। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घटना तारकेश्वर रेलवे स्टेशन परिसर की है, जहां बच्ची अपने माता-पिता के साथ शरण लिए हुए थी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात आरोपी ने बच्ची को तब अगवा कर लिया जब वह मच्छरदानी के नीचे अपने परिवार के साथ सो रही थी।

आरोप है कि बच्ची के साथ रेप करने के बाद आरोपी ने उसे नाले में फेंक दिया। घंटों की तलाश के बाद परिजनों ने उसे खून से लथपथ, निर्वस्त्र और गाल पर दांतों के निशानों के साथ स्टेशन के पास नाले के किनारे पड़ा पाया।

इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। बच्ची के गुप्तांगों से लगातार खून बह रहा था, फिर भी डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल ने तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी और जब वे खुद थाने गए तो पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया।

बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर बच्ची को दोबारा मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बीजेपी ने सरकार पर साधा निशाना

घटना के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस और डॉक्टरों दोनों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा “ममता बनर्जी पूरी तरह विफल मुख्यमंत्री साबित हुई हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। चार साल की बच्ची तक सुरक्षित नहीं है।”

राज्य प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

राज्य पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH JAWAN DEATH : CAF कैंप में जवान की मौत

CHHATTISGARH JAWAN DEATH : Soldier dies in CAF camp कोंडागांव....

CHHATTISGARH : वायरल VIDEO पर युवक की सफाई!

CHHATTISGARH : Young man's clarification on viral video! धमतरी। धमतरी...