गृह मंत्री का कोरिया दौरा 5 को

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरिया  लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 5 जून को कोरिया जिला प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री साहू रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 9:15 बजे जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर कोरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10:15 को हैलीपेड में आगमन के पश्चात  प्रातः 10:25 से 11:00 बजे तक सर्किट हाउस में आम जनता से मुलाकात करेंगे। प्रातः 11.10 बजे से  1.30 बजे तक कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला कोरिया एवं जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के समस्त अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 बजे से 2.15 बजे तक का समय सर्किट हाउस कोरिया में आरक्षित होगा। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे हेलिपैड कोरिया से बलरामपुर  हेतु प्रस्थान करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related