Holi 2025: इस शहर में होली खेलने वालों के लिए जारी हुई गाइडलाइन, कई सारी चीजों पर लगी पाबंदी

Date:

Holi 2025: नई दिल्ली। देशभर में कल 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इस बार होली को लेकर कई अलग-अलग बयानों पर काफी विवाद हुआ। अब होली को लेकर जारी हैदराबाद पुलिस की गाइडलाइन पर भी बखेड़ा खड़ा हो गया है।

दरअसल हैदराबाद पुलिस ने होली पर कई सारी पाबंदियां लगा दी हैं। इसके लिए पुलिस की तरफ से बाकायदा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक, अगर किसी पर बिना उसकी इच्छा के रंग डाला गया, तो ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हैदराबाद में और क्या पाबंदियां?

हैदराबाद पुलिस द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, दोपहिया का दूसरी गाड़ियां सड़कों या पब्लिक प्लेस पर ग्रुप में नहीं चलेंगी, क्योंकि इससे शांति भंग होती है, असुविधा होती है या खतरा पैदा होता है।

इसके अलावा बिना अनुमति के किसी व्यक्ति, स्थान या वाहन पर रंग या रंगीन पानी फेंकने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये आदेश 13 मार्च की शाम 6 बजे से 15 मार्च की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेंगे। इसके अलावा 14 मार्च को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक शराब की दुकान और बार को भी बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है।

भाजपा ने साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर तेलंगाना सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा विधायक राजा सिंह ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए रेवंत रेड्डी को निजाम कहा है। उन्होंने कहा, ‘निजाम अपने दौर में हिंदुओं को परेशान करते थे। रेवंत रेड्डी निजाम की तरह ही व्यवहार कर रहे हैं।’

राजा सिंह ने कहा कि ‘मैं मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से पूछना चाहता हूं कि रमजान के 30 दिनों के दौरान लोग किस तरह से बाइक और रात के समय समूहों में घूमते हैं, क्या यह तेलंगाना के नौवें निजाम रेवंत रेड्डी और पुलिस अधिकारियों को दिखाई नहीं देता? इन 30 दिनों के दौरान हैदराबाद में कितना उपद्रव होता है?’

विशेष समुदाय का गुलाम होने का आरोप

राजा सिंह ने तेलंगाना सरकार पर एक विशेष समुदाय का गुलाम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह हिंदू विरोधी सरकार है। राजा सिंह ने कहा कि हिंदुओं पर प्रतिबंध लगाने के बजाय, सरकार मुसलमानों से होली के दौरान एक दिन के लिए सड़कों से दूर रहने की अपील कर सकती थी।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने ऐसा नहीं किया। बल्कि उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ ही एक्शन लेने का ऑप्शन चुना है। राजा सिंह ने कहा कि क्या रमजान के समय ऐसा फरमान जारी करने का ख्याल नहीं आया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related