Gujarat Election 2026: अमित शाह ने किया मतदान, भारी संख्या में वोट डालने की अपील…. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Gujarat Election 2026: Amit Shah Casts Vote, Appeals for High Voter Turnout.

Gujarat Election 2026: गुजरात में स्थानीय स्वराज्य निकायों के लिए रविवार 26 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है।

राज्य की 15 महानगरपालिकाओं, 84 नगरपालिकाओं और जिला-तालुका पंचायतों के लिए हो रहे मतदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर में सपरिवार पहुंचकर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपना मतदान किया।

15 नगर निगमों जिनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं के साथ 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में कुल 9,992 स्थानीय प्रतिनिधि मैदान में हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नागरिकों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में वोट डालने की अपील की।

यह चुनाव बहुकोणीय है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और निर्दलीय उम्मीदवार पूरे राज्य में चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें की  वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related