एलमागुंडा कैंप से कुछ दुरी पर मिला एचई का जिंदा सेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जवानों ने किया दो आईईडी बरामद
सुकमा।
 नक्सल प्रभावित अलग-अलग इलाकों से सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सर्चिंग अभियान के दौरान एलमागुंडा से निकली कोबरा 206 बटालियन के जवानों ने मिनपा एलमागुंडा के बीच से एक आईईडी बरामद कर मौके पर ही आईईडी को विस्फोट कर निष्क्रिय किया गया। वहीं दूसरा आईईडी पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अतुलपारा गांव के पास सीआरपीएफ 74 वीं बटालियन एवं डीआरजी के संयुक्त बल ने नक्सलियों का लगाया पाइप बम बरामद कर विस्फोट कर निष्क्रिय किया गया। इसके अलावा कोबरा की 206 बटालियन के जवानों ने एलमागुंडा कैंप से तकरीबन चार सौ मीटर की दूरी पर एचई हाई एक्सप्लोसिव लांचर का जिंदा सेल बरामद किया गया है।
सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे जवानों द्वारा लगातार अंदरूनी इलाकों में सर्चिंग अभियान तेज की गई है। जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों द्वारा अतुलपारा के पास पाइप बम लगाया गया था, वहीं एलमागुंडा इला•़े से भी एक आईईडी बरामद किया गया है जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related