यहां दिन दहाड़े इंसानी बस्ती में आराम से घूमते दिखे भालू: बस फिर क्या था… इंसानों की भीड़ लग गई इन बेजुबान जानवरों के पीछे… फिर आगे क्या हुआ पढ़िए…

Date:

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार दिनदहाड़े तीन भालू विचरण करते दिखाई दिये। भालू के इस तरह विचरण करते देखकर इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की भीड़ भालू को खदेड़ने में लगे। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे भालू घनी बस्ती के कैसे दौड़ते हुए दिख रहे हैं और लोग किस तरह से बिना भय के भालुओं के पीछे-पीछे भाग रहे हैं। लोगों ने भालू के विचरण की खबर वन विभाग को दी। विभाग को जैसे ही इस बात की सूचना मिली, वन विभाग टीम मौके पर पहुंची। टीम भालू पर नजर बनाए हुए है और भालुओं को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार भालू शहर की मुख्य सड़कों पर रात में विचरण करते दिखाई दे चुके हैं। भालुओं को इस तरह दिन में शहर में अपने बीच पाकर कुछ लोग उनको दौड़ाने लगे। ठीक वैसे ही जैसा कि जंगल में कोई जंगली जानवर इंसान को देखकर दौड़ाता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related