दिल दहला देने वाली घटना:  बोरे में बंद मिला एक दिन का मासूम, रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाई जान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ओडगी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के पास जंगल के रास्ते सड़क किनारे एक दिन का नवजात शिशु बोरे में बंद और कंबल में लपेटा हुआ मिला। नवजात के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर रुके और बच्चे को बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने सड़क किनारे बोरे से आ रही आवाज सुनी, जिसके बाद पास जाकर देखा तो अंदर एक नवजात शिशु पड़ा था। इसके बाद बिना देर किए ग्रामीणों ने बच्चे को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि नवजात बालक है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। एहतियात के तौर पर बेहतर इलाज और निगरानी के लिए बच्चे को सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई है। नवजात को इस तरह लावारिस छोड़ने वाले अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED raids 21 locations रायपुर डेस्क।...

GWALIOR ROAD ACCIDENT : मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 8 की मौत!

GWALIOR ROAD ACCIDENT : Vehicle full of labourers overturned,...

GLOBAL FOOD CRISIS : दुनिया पर खाद्य संकट का खतरा!

GLOBAL FOOD CRISIS : Threat of food crisis on...