CG NEWS: दिल दहला देने वाली घटना,  9वीं की छात्रा ने अरपा नदी में कूदकर दी जान

Date:

CG NEWS: बिलासपुर। शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 9वीं की छात्रा ने बीती रात अरपा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मृतका छात्रा का नाम अदिति था, जो राजकिशोर नगर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि वह बीती रात घर पर पढ़ाई कर रही थी। देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक कमरे से बाहर निकली और तेज़ी से घर से दौड़ते हुए निकल गई। उसकी बड़ी बहन ने पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक अदिति छठघाट पुल पर पहुंच गई और नदी में कूद गई।

यह दृश्य देखकर बहन और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कुछ देर की तलाश के बाद छात्रा का शव नदी से बरामद कर लिया गया ।

मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि घटना के समय वे पत्नी के साथ ऊपर के कमरे में थे और बेटियां नीचे पढ़ाई कर रही थीं। अचानक अदिति कमरे से बाहर निकली और नदी की ओर भाग गई। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...