HOLI HUDANG : हुड़दंग की सूचना दो, 21 हजार रुपये पाओ …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HOLI HUDANG : Report any hooliganism and get Rs 21,000…

भिलाई। वैशाली नगर में इस बार होली सिर्फ रंगों की नहीं, नियमों की भी होगी। विधायक रिकेश सेन ने साफ कह दिया है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, अश्लीलता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश हुई तो सीधी कार्रवाई होगी।

उन्होंने “हुड़दंग मुक्त वैशाली नगर” अभियान शुरू किया है। जनता से अपील की गई है कि अगर कोई बाइक पर तीन लोग सवार होकर बिना हेलमेट या अर्धनग्न होकर उत्पात मचाता दिखे, हथियार लहराए, सड़क पर मारपीट करे या गाड़ियों में अश्लील हरकतें करे, तो उसका फोटो या वीडियो सबूत के साथ व्हाट्सएप पर भेजें।

सबसे बड़ा दांव यह है कि सही और प्रमाणित सूचना देने वाले को 21 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। यानी हुड़दंग करने वालों की अब सीधी शिकायत होगी, वो भी इनाम के साथ।

विधायक ने कहा कि उनका मकसद खुद त्योहार मनाना नहीं, बल्कि क्षेत्र की होली को सुरक्षित बनाना है। होली के दिन वे खुद सक्रिय रहेंगे। अगर मौके पर तुरंत पुलिस कार्रवाई नहीं हो पाती, तो अगले दिन वीडियो-फोटो के आधार पर आरोपियों पर सख्त कदम उठाया जाएगा।

उन्होंने खास तौर पर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है और कहा है कि इस बार वैशाली नगर में मर्यादा और सौहार्द के साथ होली मनाई जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related