40 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत: पूर्व CM बघेल ने साय सरकार ने कसा तंज, कहा – नींद से जाग गए हो तो…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार। जिले के सुहेला स्थित खपराडीह स्कूल में गैस रिसाव से 38 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. बच्चों ने सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और बेहोशी की शिकायत स्कूल के शिक्षकों से की जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बेहोश होते स्कूल के बच्चों की सरकार सुध ले.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि बलौदाबाजार से बेहद भयावह खबर सामने आ रही है. दृश्य इतने भयावाह है कि मैं यहां साझा नहीं कर सकता. सुहेला स्थित खपराडीह स्कूल के पास गैस के रिसाव से 40 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. कुछ बच्चे बेहोश हो गए हैं, कुछ को साँस लेने में तकलीफ हो रही है. 2 बच्चों की हालत गंभीर है. बाकी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लगातार तीन दिन से स्कूल में बच्चे बेहोश हो रहे थे, ग्रामीण लगातार प्रशासन से शिकायत कर रहे थे लेकिन प्रशासन सोया रहा और आज यह स्थिति बन गई.

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास स्थित दो बड़े संयंत्रों से प्रदूषण फैल रहा है. गैस का रिसाव हो रहा है जिस कारण से बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. संयंत्रों से निकलने वाले धुंआ, रासायनिक तत्व और प्रदूषक पदार्थ हवा में घुलकर बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

क्षेत्र को किया गया सील

कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. ग्रामीणों और स्कूल बच्चों ने पूछताछ में सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली गैस की बदबू बताई है, जिसकी जांच करवाई जा रही है. क्षेत्र को सील किया गया है. इसके अलावा पर्यावरण विभाग सहित उद्योग विभाग की टीम को जांच के लिए निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब न हो, इसे देखते हुए दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related