HANTAVIRUS CRUISE SHIP : Spain allows entry to cruise ship stranded at sea after 3 deaths due to Hantavirus.
नई दिल्ली। समुद्र में खड़े एक क्रूज जहाज ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। Hantavirus के संक्रमण के बाद दो दिनों से केप वेर्डे तट के पास रुके जहाज को अब स्पेन ने अपने यहां आने की इजाजत दे दी है।
इस जहाज पर अब तक 3 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई और लोगों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। हालात इतने गंभीर हो गए कि केप वेर्डे ने खुद इस मिशन को संभालने में असमर्थता जता दी।
अब जहाज को Canary Islands में लंगर डालने दिया जाएगा, जहां यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मेडिकल जांच होगी। स्पेन सरकार ने कहा है कि सभी संक्रमितों की देखभाल की जाएगी और बाद में उन्हें उनके देशों में भेजा जाएगा।
स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे “मानवीय और कानूनी जिम्मेदारी” बताया है, क्योंकि जहाज पर कई स्पेनिश नागरिक भी सवार हैं। इस घटना के बाद दुनियाभर में हंटावायरस को लेकर डर बढ़ गया है।

