GURUPRAKASH PASWAN: BJP’s national spokesperson Guruprakash Paswan will reach Raipur tomorrow.
रायपुर। बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छह अगस्त को पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में बैठकहोगी। इसमें भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की जायेगी। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहारभाजपा के मंत्री गुरुप्रकाश पासवान कल रायपुर पहुंचेंगे। पासवान हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश के प्रभारी हैं। वो पार्टी कार्यकर्ताओं सेअन्य मुद्दों पर भी मंथन कर रणनीति बनायेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री और हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान को लेकर 6 अगस्त कोहोने वाली इस बैठक में अभियान पर विस्तार से चर्चा होगी। इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए तैयारी की जाएगी। श्रीवास्तव ने ‘हरघर तिरंगा अभियान‘ कार्यक्रम को लेकर कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर मेंहर्वोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ “हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा” विभिन्न कार्यक्रमों केमाध्यम से मनाते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से तो पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के लिए सब में उत्साह रहता है। इसे लेकर अब तो तरह–तरहके इनोवेशन भी होने लगे हैं। तिरंगे को लेकर ये उल्लास, ये उमंग हमें एक–दूसरे से जोड़ती है। श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान केतहत 11 से 14 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा और इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहेगी।
13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर ‘हर घर तिरंगा‘ फहराने के लिये अपनी भागीदारीसुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया जाएगा ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना सेओतप्रोत रहें। श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को हम बूथ स्तर तक जाकर सफल बनाएंगे। हमें राष्ट्र की मजबूती के लिएकार्य करना है
