GULAM NABI AZAD : गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी के नाम का किया ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GULAM NABI AZAD: Ghulam Nabi Azad announced the name of his new party

जम्मू कश्मीर। कांग्रेस छोड़ चुके सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। उनकी नई पार्टी का नाम ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ होगा। आजाद ने खुद इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी के झंडे में 3 रंग हैं और हम गांधीजी को मानते हैं। आजाद ने कहा कि हमें लगभग 1,500 नाम उर्दू, और संस्कृत में मिले। हिन्दी और उर्दू का मिश्रण ‘हिन्दुस्तानी’ है। इसलिए हम चाहते थे कि जो भी नाम हो वह लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र हो। इसलिए हमने ये नाम रखा।

आजाद ने कहा कि हम सभी धर्मों और राजनीतिक दलों का सम्मान करेंगे। हमारी राजनीति जाति या धर्म पर आधारित नहीं होगी। मैंने कभी किसी पार्टी या नेता पर निजी हमले नहीं किए। हमें व्यक्तिगत तौर पर नेताओं पर हमले करने से बचना चाहिए। हम केवल नीतियों की आलोचना करते हैं।

‘हमारा झंडा अलग होगा’, पहले ही आजाद ने दिए थे संकेत –

हालही में आजाद जब कार्यकर्ताओं से मिल रहे रहे थे तो उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी का झंडा सबसे अलग होगा। उन्होंने कहा था, ‘ये झंडा दूसरी राजनीतिक पार्टियों से बिलकुल अलग होगा। ये झंडा ऐसा होगा जिसमें देश और राज्य का निशान एक जैसा दिखेगा, और ये झंडा सबको कबूल होगा।’

कांग्रेस पर बोला था हमला –

हालही में गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने राहुल गांधी पर भी अपने संबोधन में निशाना साधा था। जनसभा में उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि मेरा दिल जम्मू कश्मीर के लिए धड़कता है। पार्टी छोड़ने पर लोगों के इतने संदेश मिले कि पढ़ने में एक साल लगेगा। मेरे लिए सभी लोग बराबर हैं। कांग्रेस पर गुलाम नबी आजाद ने अपनी जनसभा में हमला बोला। उन्होने कहा कि मेरी नई पार्टी बनाने से कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस आज आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने कहा था कि मैं किसी का बुरा नहीं चाहता।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related