GOVT JOB : छग लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्तियां, 15 डिप्टी कलेक्टर, 30 डीएसपी सहित 171 पदों के लिए होंगी परीक्षा

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा में नियुक्तियों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। जारी नोटिफिकेशन में 15 डिप्टी कलेक्टर, 30 डीएसपी सहित कुल 171 पदों पर नियुक्तियां की जानी है, जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन रिक्त पदों की भरपाई के लिए आमंत्रित आवेदन पत्र केवल Online ही स्वीकार किए जाएंगे। जिसके लिए 1 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 के बीच आवेदन किया जा सकता है।

जारी नोटिफिकेशन में कुल 171 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें 69 पद अनारक्षित हैं, वहीं अजा के लिए 23, अजजा के लिए 54 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 25 पद आरक्षित किए गए हैं।

जारी नोटिफिकेशन में कुल 20 विभागों में रिक्त पदों के​ लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। वहीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख भी तय कर दी गई है, जिसके मुताबिक 13 फरवरी 2022 को दो प्रश्न—पत्र होंगे। पहला पश्न—पत्र का समय सुबह 10 से 12 बजे तक निश्चित किया गया है, तो दूसरा प्रश्न—पत्र दोपहर 3 बजे 5 बजे तक होगा।

इसके अलावा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्य परीक्षा 26 से 29 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। संपूर्ण जानकारी के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें —

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH PAPER LEAK : WhatsApp पर बिक रहा था बोर्ड का पेपर

CHHATTISGARH PAPER LEAK : Board papers were being sold...

CG MURDER CASE : छत्तीसगढ़ में ट्विशा-दीपिका जैसा केस!

CG MURDER CASE : Twisha-Deepika-like case in Chhattisgarh! सरगुजा. छत्तीसगढ़...

WEST BENGAL MADRASA : अब मदरसों में भी ‘वंदे मातरम्’

WEST BENGAL MADRASA : Now 'Vande Mataram' in Madrasas...